रात्रीस भेदतो अनोळखा प्रकाश
मंद तेवणारी तु नंदादीपाची वात
किनारा सांगतो वेडावूनी आकाश
फेसाळणारी तू माझी बेफाम लाट
स्पर्श भासतो कातावल्या मनास
सोबतीस जणू मोरपिसाची गाज
भेटी असंख्य तरी संपेना ही आस
राहतेस ओठांशी तू भैरवीची पहाट
भावनांचा फुलोरा शब्दांचा धुमारा, काळाच्या गर्दीत मनाचा पसारा. जपताना त्या आठवणी, चार ओळी तुझ्यासाठी !
रात्रीस भेदतो अनोळखा प्रकाश
मंद तेवणारी तु नंदादीपाची वात
किनारा सांगतो वेडावूनी आकाश
फेसाळणारी तू माझी बेफाम लाट
स्पर्श भासतो कातावल्या मनास
सोबतीस जणू मोरपिसाची गाज
भेटी असंख्य तरी संपेना ही आस
राहतेस ओठांशी तू भैरवीची पहाट
उन खुदसर यादोंको जाने क्यों मनाता हूं
कुछ देर छुप जाए कही हररोज मनाता हूं
कमीयों के बावजूद तुझे उतनाही चाहता हूं
ख़यालोमे तेरे होनेका जश्न हररोज मनाता हूं
गुलपोशी में गुमी तेरी मसर्रत ढूंढता हु
अज़ली रातकी सुबह हररोज मनाता हु
परेशान मरासिम को क्या नाम दु सोचता हूं
गुजरे रिश्ते का अहसास हररोज मनाता हु

समंदर के रेतसे साहिल पे, घर बनाने की आरजू थी
बहकी बहकी लहरोंसे, मुझे दिल्लगी की आरजू थी |
बहता गया इस जिंदगी के साथ, या फिर बहाया गया
तुझसे मुलाकात के बाद, मुझे किनारे की आरजू थी |
बुझा न दे कही ये हवाएं, काँपती लौ को छुपा दिया
जला क्यों हाथ मेरा, मुझे कसूर जानने की आरजू थी |
मीर का मुद्दा इंतकाम था, कहे कोई तुम्हे तुमसा मिले
'अकाब' चाहे परवाह, मुझे उससे मिलने की आरजू थी |
झूठा ही सही एक बार मुझे मर के देखना था
जनाज़े में कौन होता है शामिल ये देखना था
हरदम जो जताते थे है दिल बडा दरिया हमारा
क्या ऑंखसे उनके समंदर बहेगा ये देखना था
ताउम्र बोझ उठाये कइयोंका, कंधा कौन देगा
कौन दोस्त और कौन दुश्मन, बस ये देखना था
हमेभी आपसे मुहोब्बत है वो बोल न सके कभी
आज उनके चेहरेपे इजहार ए इश्क़ देखना था
पता नही जीतेजी हमे क्यों याद करता था कोई
किसके दिलसे आज मेरा जनाजा उठा देखना था
मेरी तरफ देख तेरा मुस्कुराना अच्छी बात नहीं
मरे हुए नादानको और मारना अच्छी बात नहीं
हिसाब रखता हूं मैं तेरे साथ बिताए हर पलका
वक्तकी तिश्नगीको प्यासा रखे अच्छी बात नहीं
दराज-तर सफर बहुत कठिन है मगर तेरे सिवा
बिना कोशिश अलविदा कहना अच्छी बात नहीं
हूँ वाकिफ तेरे रूह के रग रग से ऐ मेरे हमनवा
पर मैं तुम्हें अबभी अनजान हु अच्छी बात नही
तेरे बारेमे मैं आजकल ज्यादाहि सोचता हूं
ख़्वाबभी बिन तेरे अधूरे है इतना सोचता हूं
फूल और भंवरा बाते जरूर करते होंगे
मिलके तुमसे क्या कहूँ अक्सर सोचता हूं
अगर कभी तुमसे नाराज हो भी जाऊं
यकीनन खामोशी चुप ना रहेगी सोचता हूं
तेरे मेरे आलम के बीच ये फलक है फैला
क्या रास आएंगे मरासिम इस जहां के सोचता हूं
'अकाब' उड़े पर के या जिद के भरोसे
जमीपर खड़ा मैं बेबस इंसान सोचता हूं